फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में 100 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने करवाई स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के सहयोग से लगा शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में प्राणीशास्त्र विभाग ने ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 100 विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर में रक्तचाप, रैंडम ब्लड शूगर, लंबाई, वजन, रक्त समूह और स्वच्छता की जांच की गई। इस स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरबंस लाल शर्मा, प्राणीशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. विकास सुमन और डॉ. वीरेंद्र ठाकुर की विशेष भूमिका रही। शिविर में सिविल अस्पताल नेरवा के चिकित्सक डॉ. प्रशांत चौहान और डॉ. अंशुल ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान डॉ. प्रशांत चौहान ने आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीकों पर एक ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक व्याख्यान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें