फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों को दिए बेहतर फसल उत्पादन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड की गोपालपुर पंचायत में बागवानी परियोजना के तहत ग्रामीणों को बागवानी संबंधी जानकारी दी गई। मंगलवार को पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर में शिमला से आए बागवानी विशेषज्ञ डॉ. हुडन और डॉ. हुकम चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में विशेषज्ञों ने किसान-बागवानों को बागवानी परियोजना के तहत किए जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत कलस्टर फार्मेशन और वाटर यूजर उद्योगों के माध्यम से सगन बागवानी को बढ़ावा दिया जाए, जिससे गुणवत्ता के साथ-साथ अच्छी पैदावार हो सके। वहीं बागवानी विकास अधिकारी रामपुर डॉ. अश्वनी चौहान और उद्यान प्रसार अधिकारी गोपालपुर प्रकाश चंद भारद्वाज ने बागवानी विभाग की ओर से चलाए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी।
शिविर में सीमित, लघु और महिला किसानों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति के लोगों को अधिक से अधिक जोड़ने की भी अपील की। डॉ. हुकम चंद ने भूमि एवं पौधों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए कम से कम और आवश्यकता के अनुसार ही दवाओं और खादों का प्रयोग करने पर बल दिया। विशेषज्ञों ने युवाओं को सेब पौधों की कटिंग और प्रूनिंग के भी टिप्स दिए। वहीं इस अवसर पर पूर्व कैलाश फेडरेशन अध्यक्ष बृज लाल, गोपालपुर पंचायत सचिव पिंकू देवी, कमल ध्रैक, मीना देवी, कृष्णा, हीरा दास, कृष्ण ठाकुर, मोहन, विजय चौहान, प्रेम सिंह, विकास ठाकुर, बिहारी लाल, ओम प्रकाश, प्रेम देवी, तारा चंद, प्रेम चंद, फूल सिंह, मोहन सिंह, मनोज शर्मा और ओम प्रकाश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें