फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट को हथियार चलाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में शुरू हुआ एनसीसी का हिम ट्रैक शिविर। संवाद
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में हिम ट्रेक शिविर में कैडेट विभिन्न गतिविधियों में लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महाविद्यालय रामपुर में हिम ट्रेक शिविर का शुभारंभ हुआ। 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के तत्वावधान में शिविर लगाया जा रहा है, जिसका नेतृत्व कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार और लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सरकैक कर रहे हैं। शिविर में कैडेट को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कैडेट में अनुशासन, साहस, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित की जाएगी। शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के 510 सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के कैडेट भाग ले रहे है। शिविर 19 जनवरी तक चलेगा। शिविर में 23 जेसीओ और 15 एएनओ भी भागीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को शिविर में कैडेट को शिविर में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान कैडेट देव ढांक, खरगा, कशोली, भीमाकाली मंदिर सराहन, मां महिषमर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर खोपड़ी का भ्रमण करवाया जाएगा। शिविर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।

पीजी कॉलेज रामपुर में शुरू हुआ एनसीसी का हिम ट्रैक शिविर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें