एटीसी कैंप में एनसीसी कैडेटों को आपदा प्रबंधन के गुर सखाते हुए। संवाद
रोहड़ू। आठ एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर की ओर से राजकीय महाविद्यालय सीमा में एटीसी कैंप चलाया जा रहा है। शनिवार को कैंप में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। कैंप के दौरान गार्ड माउंटिंग, सेरेमोनियल ड्रिल और वेपन खोलने और जोड़ने की प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सभी प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कमांडिंग ऑफिसर ने कैडेट्स की लगन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान वॉलीबाल और टग ऑफ वॉर मुकाबले भी आयोजित किए गए।