फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकलेच स्कूल में प्रधानाचार्य समेत शिक्षकों के कई पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
191 छात्रों का भविष्य दांव पर, दूसरे स्कूलों में जा चुके हैं करीब 25 छात्र
विज्ञापन

अभिभावकों ने सरकार से इन रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल के तकलेच स्थित पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी है। प्रधानाचार्य समेत कई महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त होने से 191 विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने सरकार से इन रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है। स्कूल में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे अहम विषयों के शिक्षक नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण करीब 25 छात्र दूसरे स्कूलों में जा चुके हैं। इससे नौ पंचायतों के छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में भारी कठिनाई आ रही है। अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि उनके बच्चों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के विपरीत है। यह स्थिति ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है और छात्रों का भविष्य अधर में है। एसएमसी अध्यक्ष राकेश सानी, गोविंद, निशा, रीना चौहान और गोविंद सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से तत्काल रिक्त पदों को भरने की अपील की है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की उपलब्धता से छात्रों को घरद्वार पर ही बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में सरकार और शिक्षा विभाग को समय-समय पर अवगत कराया जा रहा है। नेक राम ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन रिक्त पदों को भरेगी। इससे स्कूल में शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें