फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट करेंगे सांगला और छितकुल का भ्रमण

विज्ञापन
कल्पा में आयोजित एनसीसी शिविर के दौरान कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता का पढ़ाया पाठ। स्रोत : एनसीसी
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत एनसीसी कैडेट को जिला के सीमा क्षेत्र सांगला और छितकुल का भ्रमण करवाया जाएगा। 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर की ओर से खेल स्टेडियम कल्पा में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन कैडेट को राष्ट्रीय एकीकरण, नेतृत्व, अनुशासन और टीमवर्क के बारे में जागरूक किया गया। मीडिया प्रभारी लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी और ज्ञान सिंह मेहता ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर एकता और अनुशासन के मूल मंत्र पर आधारित है। राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर में प्रदेश की 12 बटालियनों से आए 200 कैडेट को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें