फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंत्री नेगी ने प्रधान-उपप्रधानों को दिलाई शपथ, पारदर्शिता से काम का आह्वान

विज्ञापन
रिकांगपिओ में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
बचत भवन रिकांगपिओ में हुआ समारोह कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने की अध्यक्षता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
जिले के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान को सोमवार को बचत भवन रिकांगपिओ में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्री ने निर्वाचित होने पर जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। मंत्री ने सभी पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों से पारदर्शिता से काम का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधान और उपप्रधान पंचायतीराज संस्थाओं के अहम अंग हैं। ग्राम स्वराज्य के तहत ग्रामीण लोकतंत्र एवं ग्रामीण विकास को सुदृढ़ करने के लिए पारदर्शिता से कार्य करें और अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करें। मंत्री ने पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष पूह के अनुभव को भी साझा किया और कहा कि 73वें संशोधन अधिनियम-1993 के तहत पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ने ग्राम स्वराज्य प्रणाली को सशक्त बनाया और पंचायत जनप्रतिनिधियों को शक्तियां प्रदान करके विकेंद्रीकरण को मजबूत बनाकर ग्रामीण लोकतंत्र को सामाजिक, आर्थिक विकास का मॉडल बनाया है। इससे ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण अधोसंरचना एवं विकास को संबल मिला है और ग्राम स्वराज्य की सकारात्मक सोच धरातल पर उतरी है। बागवानी मंत्री ने कहा कि 73वें संशोधन अधिनियम-1993 से अनुसूचित जाति-जनजाति और महिलाओं को आरक्षण मिला है, जिससे समावेशी एवं समग्र विकास सुनिश्चित हुआ है। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के स्वागत संबोधन में कहा कि किन्नौर प्रशासन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, कार्यकारी जिला दंडाधिकारी पूह घनश्याम दास शर्मा, किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पूर्व जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य केसर नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल्पा के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, प्रशांत नेगी, जिला पंचायत अधिकारी संजय तोमर, खंड विकास अधिकारी पूह इंद्र नेगी और खंड विकास अधिकारी कल्पा हिमांशी शर्मा सहित मौजूद रहे।

रिकांगपिओ में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण करते नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधान। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें