फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रैली निकालकर लोगों को एड्स पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान कलना (रामपुर बुशहर) के प्रशिक्षु छात्रों ने एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को जागरुकता रैली निकाली। जागरुकता रैली में 200 प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, पुराने बस अड्डे से होते हुए मेन बाजार से स्कूल वापस लौटी। रैली को संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज और पद्म स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य रतन गुप्ता ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरुकता रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एड्स जैसी भयानक बीमारी के प्रति जागरूक करना है। समाज में पनप रही गलत धारणाओं से अवगत करवाना है। प्रशिक्षु छात्रों ने बाजार के पुरोहित मंदिर और गांधी पार्क के पास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधन समिति के सचिव ई.राजीव शर्मा, निदेशक निर्मला आनंद और सतरूपा मेहता ने सभी से इस बुराई को समाप्त करने के लिए आह्वान किया। इस रैली में सभी सहायक आचार्य वर्ग और कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें