फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला समोली में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोली में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर सोमवार को संपन्न हो गया है। समापन अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअरकोटी के प्रधानाचार्य परमदेव शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य फकीर चंद मच्छान ने छात्रों को एनएसएस के बारे में जानकारी दी। सोनू खत्री और रीतिका को बेस्ट स्वयंसेवी के खिताब से नवाजा गया। शिविर के दौरान एचडीएफसी बैंक से रजत शर्मा ने बच्चों को बैंकिंग प्रणाली की जानकारी दी। स्कूल के प्रवक्ता महेंद्र रंजन ने स्वयंसेवियों को अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी सुभाष भारद्वाज और रंजना चौहान ने शिविर की गतिविधियों का ब्योरा रखा। इस दौरान राजेश शर्मा, कौशल्या ठाकुर, विजय शर्मा, प्रियदर्शिनी, विजय चौहान, महेंद्र रंजन, राजेश भापटा, धीरेंद्र दास महंत, राजेश नेगी राजीव सपटा, आशा शर्मा, सरला ठाकुर, सुदेश रेटका, शिव सिंह ठाकुर, सैन सिंह चौहान, सतीश चौहान आदि सभी स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें