फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आशिमा जिंटा ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर पाया पहला स्थान

विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की आशिमा ने पाया पहला स्थान। संवाद
विज्ञापन
तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में चमके बुशहर बीएड संस्थान के होनहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) का तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से संचालित तृतीय सत्र 2022-24 के परीक्षा परिणाम में आशिमा जिंंटा ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पाया है। इसके अलावा पवन कुमार ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और नम्रता कुमारी ने 89.71 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं ने 81 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई. राजीव शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सभी शिक्षक, कर्मचारी वर्ग और समस्त प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर संस्थान के सभी शिक्षक और कर्मचारी वर्ग मौजूद रहे।

बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की आशिमा ने पाया पहला स्थान। संवाद

बुशहर बीएड कॉलेज नोगली की आशिमा ने पाया पहला स्थान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें