फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रहीं सरकारी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर से दुर्गम क्षेत्र किनफी, आनी, देवठी और लालसा सहित अन्य बसें समय पर नहीं चलने से लोग परेशान
विज्ञापन

निर्धारित समय पर ग्रामीण रूटों पर नहीं जा रहीं एचआरटीसी की बसें
विद्यार्थी, कर्मचारी और ग्रामीण हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें कई दिनों से ग्रामीण रूटों पर डेढ़ से दो घंटे देरी से रवाना हो रही हैं। इसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रामपुर बस अड्डे से निर्धारित समय पर रूटों पर बसों के न चलने के कारण यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। रामपुर नए बस अड्डे से कई ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें करीब डेढ़ से दो घंटे देरी से चल रही हैं। शाम चार बजे चलने वाली बसें छह बजे, पांच बजे चलने वाली बसें 6:30 और 5:30 बजे वाली बसें शाम सात बजे रूटों पर भेजी जा रही हैं। सड़कों पर रात को बसों के इंतजार में सवारियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, कर्मचारी सहित ग्रामीणों को रोजाना आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बसें निर्धारित समय पर न आने पर यात्रियों में निगम प्रबंधन के प्रति रोष पनप रहा है। कुछ यात्रियों को बस स्टॉप से कई किलोमीटर पैदल सफर कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है, जिसके कारण उन्हें परेशानियां पेश आ रही हैं। रामपुर से दुर्गम क्षेत्र किनफी, आनी, देवठी और लालसा सहित अन्य बसें समय पर नहीं चलने के कारण लोग परेशान हैं। निगम की बसें समय पर न आने के कारण यात्रियों को भारी भरकम किराया अदा कर टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अनिल, प्रदीप, मुकेश, कुलदीप, विनोद और भगवानदास सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कई दिनों से पथ परिवहन की बसें निर्धारित समय पर नहीं भेजी जा रही हैं, जिसके कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर से किनफी, आनी, भगावट, लालसा और सनेई सहित अन्य ग्रामीण रूटों पर निर्धारित समय के डेढ़ से दो घंटे बाद बसें भेजी जा रही हैं। इसके कारण यात्रियों को रात के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, प्रशासन और निगम प्रबंधन से समय पर बसों को भेजने की मांग उठाई है।
बॉक्स
कूट के समीप हांफी बस
मंगलवार को किनफी से रामपुर जाने वाली बस कूट के समीप हांफ गई। लोगों का कहना है कि निगम समय पर न बसें भेज रहा है और जो बसें भेजी जा रही हैं, वो भी आधे रास्ते में हांफ रही हैं। इससे सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इस बारे में निगम प्रबंधन को अवगत भी करवाया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रोजाना निगम की बसें आधे रास्तों में खराब हो रही हैं। खटारा बसों में खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम रामपुर अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि बसों की कमी होने के कारण ग्रामीण रूटों पर बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। एक रूट से आने के बाद दूसरे रूटों पर बसों को भेजा जाता है। समय-समय पर बसों की मांग को लेकर विभाग को अवगत करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें