फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छह माह से गुंगी-दलाश रूट पर दो बसें बंद, हजारों ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल बस सेवा बंद होने से आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। गुंगी-दलाश सड़क पर परिवहन विभाग की दो बस सेवाएं पिछले करीब छह माह से बंद होने के कारण क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवाएं बंद होने से जहां आम ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, वहीं स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग आनी से दोनों बस सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
ग्रामीणों के अनुसार गुंगी-दलाश सड़क पर दिनभर परिवहन विभाग की दो बसें चलती थीं, जिनमें एक बस स्कूली बच्चों की आवाजाही के लिए भी महत्वपूर्ण थी। पिछले छह माह से दोनों बस सेवाएं बंद होने के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि अभिभावकों को अपने बच्चों को पीठ पर उठाकर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। इससे बच्चों की नियमित आवाजाही प्रभावित हो रही है और अभिभावकों को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बस सेवाएं बंद होने से क्षेत्र के लोगों के पास सार्वजनिक परिवहन का विकल्प सीमित हो गया है। ग्रामीणों को अपने जरूरी कामों के लिए गंतव्य तक पहुंचने के लिए महंगे दामों पर निजी टैक्सियां में सफर करना पड़ रहा है। इससे विशेष रूप से गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, ध्यान वर्मा, शादी लाल, जयपाल, सुरजीत और भारद्वाज शर्मा का कहना है कि लंबे समय से बस सेवाएं बंद होने के बावजूद उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र की बड़ी आबादी इन बसों पर निर्भर थी, लेकिन सेवाएं बंद होने से लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। परिवहन विभाग दोनों बस सेवाओं को जल्द बहाल करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें