फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश के लिए तीन माह से बस सेवा ठप, स्कूली बच्चे और लोग परेशानी

विज्ञापन
दलाश की सोईधार गुंगी सडक़ पर डंगा ढहने के कारण तीन माह से बस सेवा पड़ी ठप। संवाद
विज्ञापन
सोईधार-गुंगी-दलाश सड़क पर डंगा ढहा, बस सेवा प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सोईधार-गुंगी-दलाश सड़क पर डंगे गिरने के कारण तीन महीने से बस सेवाएं ठप हैं। स्कूली बच्चों समेत हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोईधार-गुंगी-दलाश सड़क पर जुलाई से बस सेवा बंद है। ग्रामीणों को टैक्सियों में भारी भरकम किराया अदा कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इससे गरीब तबके के लोगों को अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इस सड़क पर दो जगह डंगे गिरे हैं। इस कारण बसों का निकलना मुश्किल है। इस सड़क पर परिवहन निगम की दो बसें चलती हैं। इसमें एक स्कूल बस है। लोक निर्माण विभाग ने डंगे लगाने का काम शुरू नहीं किया है। इससे स्कूली बच्चों को दलाश स्कूल पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुंगी से दलाश तक सड़क के हालत बदतर हैं। छोटे वाहनों को सफर करना मुश्किल हो गया है। दलाश जोनल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग दलाश सब डिवीजन के अधिकारियों से कई बार गुंगी से दलाश तक सड़क की हालत सुधारने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा और व्युंगल पंचायत प्रधान जालप राम ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि सड़क पर गिरे डंगों को जल्द लगाया जाए।
विज्ञापन

प्राक्कलन बनाकर भेज दिया
लोक निर्माण विभाग दलाश के सहायक अभियंता ज्ञान भारती ने कहा कि सड़क पर गिरे डंगों का प्राक्कलन बनाकर भेज दिया गया है। टेंडर करने के बाद डंगों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें