फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकांगपिओ से सीधे रक्षम रूट पर चले निगम की बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। पथ परिवहन निगम की जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से रक्षम रूट पर चलने वाली निगम की बस को वाया रल्ली होकर चलाने पर सांगला वैली के लोगों में रोष है। सांगला वैली की एक दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को बस वाया रल्ली चलने से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

प्रधान सांगला सचिन नेगी, प्रधान कामरू विक्रम सिंह नेगी, उपप्रधान कामरू मुकेश नेगी, प्रधान चांसू सनम पालमो नेगी, प्रधान थैमगारंग भगतचंद नेगी, प्रधान रक्षम सुनीला नेगी, उपप्रधान बटसेरी गोवर्द्धन सिंह नेगी, धर्मज्ञान नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सांगला चंद्र शेखर नेगी, शिवकुमार नेगी, प्रभाकर नेगी, दीपक नेगी, दिव्या नेगी, इंद्रलाल नेगी और हिम्मत नेगी सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार पथ परिवहन निगम की रिकांगपिओ डिपो की बस सेवा जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से वाया रल्ली चलाई जा रही है, जिसमें सफर करने वाली सांगला वैली की सवारियों को एनएच पांच पर रल्ली के पास छोड़ा जाता है। तो वहीं कई यात्रियों को निर्धारित समय से तीन से चार घंटे की देरी से अपने गंतव्यों में पहुंचाया जाता है, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। कभी कभी तो रक्षम के बजाय बस सांगला में रूक जाती है। ऐसे में थापासारिंग, थेमगारंग, बटसेरी, सेरिंग्चे, खरोगला, रक्षम और छितकुल की तरफ जाने वाली सवारियों को भारी भरकम पैसा अदा कर निजी वाहनों में अपनेे घरों तक पहुंचना पड़ता है।
उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और परिवहन निगम के अधिकारियों से समय रहते इस बस को सीधे रक्षम रूट पर भेजने की मांग की है। इस मांग को लेकर जल्द ही क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सांगला सचिन नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त किन्नौर से मिलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी ने बताया कि स्टाफ के अभाव और कई बार बसों की ब्रेक डाउन होने पर मजबूरी में बस को वाया रल्ली भेजा होगा। अब उक्त बस को वाया रल्ली न भेज कर सीधा भेजा जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को असुविधाएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें