फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-माटल मार्ग पर एक महीने से बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल के चौपाल-माटल सड़क पर एक महीने से बस सेवा ठप है। इससे माटल पंचायत के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर केवल छोटे वाहन ही चल रहे हैं। एक महीने से एचआरटीसी की एक बस माटल में फंसी हुई है। एक माह बीत जाने के बाद भी मार्ग बस चलने योग्य नहीं हुआ है। इससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। बस सेवा ठप होने से माटल, बगाह, जीवना, दसाडी, मांदली, हाड़ी, छांदल, कोफर, कशाह, कफरोना और ठरोली के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस मार्ग पर एचआरटीसी की तीन बसें चलती हैं। बसें न चलने के कारण ग्रामीणों को निजी टैक्सियों में तीन गुना अधिक किराया देकर सफर करना पड़ रहा है। माटल पंचायत की प्रधान पूजा कटाईक, ग्रामीण जोगिंदर सिंह, मोही राम, हेतराम, लायकराम, मोहन लाल, संतराम, श्यामसिंह, प्रकाश चंद, भवानी सिंह, सालिग राम, कली राम और भोपिंद्र सिंह ने सरकार से आग्रह किया है कि मार्ग को तुरंत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी करें। परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी हीरा लाल गाजटा ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते एक महीने से एक बस माटल में फंसी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि भारी वर्षा के चलते मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। मार्ग पर दीवारें लगाने का कार्य जारी है और जल्द ही इस मार्ग को बस चलाने योग्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें