फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर-नित्थर-दलाश बस सेवा बंद, हजारों ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों और व्यापारियों को झेलनी पड़ रहीं दिक्कतें, खस्ताहाल बसों से लोग बेहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। रामपुर से निरमंड, बागीपुल और दुराह होते हुए नित्थर, दलाश के लिए चलने वाली बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बस सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर कर्मचारियों और व्यापारियों पर पड़ रहा है।
शाम करीब 6 बजे नित्थर से दलाश की ओर जाने वाली इस बस के बंद होने से नित्थर, दुराह, लोट, शिल्ली, राहनु, कुठेड़ और दलाश सहित कई क्षेत्रों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सुबह के समय यह बस कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी है। नित्थर, दुराह, लोट और शिल्ली क्षेत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी इसी बस के माध्यम से अपने कार्यस्थलों तक पहुंचते हैं। बस सेवा बंद होने के कारण अब उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। शाम के समय नित्थर से ढमाह, कुठेड़, कंडागई और दलाश की ओर जाने वाले व्यापारियों को भी बस सेवा बंद होने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इन क्षेत्रों के कई दुकानदार नित्थर में कारोबार करते हैं और शाम को अपने घर लौटते हैं। बस नहीं चलने से उन्हें रोजाना आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरीश ठाकुर, संतोष ठाकुर, राकेश, संजीव कुमार और जोगिंदर सहित अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र में बस सेवाओं की कमी के साथ-साथ बसों की खराब हालत भी यात्रियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। बसों की सीटें, शीशे टूटे हैं, बसों की अंदरूनी और बाहरी स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में यात्रियों को आशंका रहती है कि सफर के दौरान बस कहीं भी खराब होकर खड़ी हो सकती है। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि रामपुर-नित्थर-दलाश बस सेवा को जल्द शुरू किया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कोट
बस अड्डा प्रभारी रामपुर स्वरूप दीवान ने बताया कि बसों की कमी के कारण रामपुर-नित्थर-दलाश बस सेवा बंद की गई है। यदि कुछ अतिरिक्त बसें उपलब्ध हो जाती हैं, तो स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें