फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से गन्तव्य तक नहीं पहुचं रही निगम की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड तहसील के 15/20 क्षेत्र की धारा सरघा पंचायत के हजारों ग्रामीण दो माह से परिवहन निगम की बस सेवा का लाभ न मिलने से परेशान हैं। बस निर्धारित स्टेशन तक न जाने से ग्रामीणों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया है। उन्होंने प्रशासन और निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा का लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर से धारा सरघा बस बीते दो माह से निर्धारित रूट तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस निर्धारित स्टेशन से कई किलोमीटर दूर से ही वापस जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान लाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण राशन और जरूरत का सामान ढोकर ले जाने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने परिवहन निगम प्रबंधन से गुहार लगाई, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है।
पंचायत क्षेत्र के लोगों जवाहर लाल, सुमन, सुशीला, सुदर्शना, निंता, फकीर चंद, डिंगपल, रीना, किशोरी लाल, सोनिका, लालू राम, सोनू, प्यारे लाल, हंसराज सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि दो माह से उन्हें बस सेवा का लाभ नहीं मिल रहा है। निर्धारित स्टेशन तक बस के न पहुंचने से ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों को जरूरत का सामान पीठ पर ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा को निर्धारित स्थान तक भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के आरएम गुरबचन सिंह ने बताया कि सड़क पर दलदल और कीचड़ होने के कारण हादसे होने की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा के लिहाज से निगम के चालक और परिचालकों को संभव स्थानों तक ही बसों की आवाजाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क की हालत सुधरते ही बस सेवा को निर्धारित स्थान तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें