बासाधार-ठियोग रूट पर चलने वाली निजी बस बाल बाल बची हादसे का शिकार होने से। स्रोत : जागरूक पाठक
सात यात्री थे सवार, चालक-परिचालक ने खिड़की से निकाले बाहर
ठियोग (रामपुर बुशहर)। बासाधार-ठियोग रूट पर एक निजी बस वीरवार सुबह कुठार के पास सड़क से बाहर हो गई। घटना के दौरान बस में करीब सात यात्री बैठे थे। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिस जगह पर यह हादसा हुआ, उस जगह पर पहाड़ी का एक हिस्सा सड़क पर गिरा हुआ था। इस कारण इस जगह पर सड़क संकरी बन गई थी। बस के सड़क से बाहर होने के बाद चालक-परिचालक ने धैर्य का परिचय देते हुए सभी सवारियों को आपातकालीन खिड़की से बाहर निकाला। सभी सवारियों को बाहर भेजने के बाद दोनों बाहर निकले। पिछले दिनों क्षेत्र में बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा गिरने की घटनाएं आम हो गई हैं। सफर करना भी जोखिमों भरा बना हुआ है। संवाद