फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस किराया बढ़ाने पर माकपा लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। बस किराया बढ़ोतरी के फैसले को लेकर सीपीआईएम ने रामपुर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वीरवार को इस मुद्दे पर कार्यकर्ताओं ने चौधरी बस अड्डे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। माकपा ने सरकार के इस फैसले पर रोष रैली निकाली और सरकार पर जनविरोधी फैसले लेने का आरोप जड़ा। माकपा ने चेताते हुए कहा कि यदि सरकार ने बस किराया बढ़ोतरी के फैसले को वापस नहीं लिया तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीपीएम लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद ने कहा कि कोरोना काल में आज समाज का हर वर्ग प्रभावित हुआ है। प्रदेश के लाखों लोगों को अपने रोजगार से वंचित होना पड़ा है। ऐसे में सरकार को चाहिए था कि ऐसे निर्णय लिए जाएं, जिससे आम वर्ग विशेषकर मजदूर और गरीब लोगों को फायदा पहुंच सके। बावजूद इसके सरकार चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे निर्णय ले रही है, जिससे गरीब तबके की परेशानियां बढ़ी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी के दौरान बस किराये में 25 प्रतिशत बढ़ोतरी करना और न्यूनतम बस किराया सात रुपये करना सरकार की मजदूर विरोधी मानसिकता को साफ दर्शाता है। सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य कुलदीप और बिहारी सेवगी ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भारी दामों की आड़ में बस किराया वृद्धि की है। कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कई सालों की अपेक्षा भारी गिरावट आई है। यह सब केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई भारी एक्साइज ड्यूटी और प्रदेश सरकार के भारी भरकम वेट के कारण हुआ है, जिसका खामियाजा प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मौके पर प्रेम चौहान, जगदीश, ओमप्रकाश, भारती, प्रेम, दिनेश, तुला राम, काकू, धर्मा पाल, सुरेंद्र जोकटा, जितेंद्र, आशा, आशु, सीता, राम दास और ललित के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें