फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को आत्मनिर्भर बनाएगा बजट : कौल नेगी

विज्ञापन
रामपुर में केंद्र सरकार का आम बजट सुनते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना केंद्र सरकार का बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डकोलढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का आम बजट सुना। पूर्व हिमकोफेड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बजट पर चर्चा की। इसे गरीब, युवा और महिलाओं के उत्थान के साथ देश को आगे ले जाने वाला बजट करार दिया।
बजट सत्र के बाद प्रेस वार्ता में कौल सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की वित्त मंत्री ने पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया बजट प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को सुदृढ़ करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। यह बजट नए भारत, नए दृष्टिकोण और नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि बजट में आर्थिक विकास को गति देना, जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करना तीन प्रमुख उद्देश्य रखे गए हैं। घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना और आयात पर निर्भरता कम करना भी इस बजट का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि भारत आने वाले समय में वैश्विक बायो फार्मा हब बनने की ओर अग्रसर है, जिसके लिए बायो फार्मा शक्ति परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा और कृषि क्षेत्र के लिए नई पहल की जाएगी। खेल उपकरणों के लिए नई नीति बनाई जाएगी और खेलो इंडिया मिशन को मजबूत किया जाएगा। इससे खेल के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बुनकरों के लिए महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी। इससे उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक जिले में कन्या छात्रावास खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, केवल राम बुशैहरी, राम मूर्ति, दिनेश खमराल, तिलक राज, यशपाल झाई, हेमराज, वीना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें