फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कूट और फांचा पंचायत में जल्द लगाएं जाएंगे मोबाइल टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर की दुर्गम पंचायत कूट और फांचा के लोगों को जल्द बीएसएनएल का बेहतर नेटवर्क मिलेगा। इसके लिए बीएसएनएल यहां टावर स्थापित करेगा। बीएसएनएल शिमला के मुख्य महाप्रबंधक जसवंत सिंह सहोता ने कहा कि इसके लिए भूमि की औपचारिकता को लेकर राजस्व अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है, जिसका जल्द समाधान करने पर टावर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने यह जानकारी विकास खंड कार्यालय रामपुर के सभागार में बुधवार को बीएसएनएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता बीएसएनएल शिमला सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक जसवंत सिंह सहोता ने की। बीएसएनएल के एसडीओ रामपुर राणा ने मुख्य महाप्रबंधक का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक शिमला सर्किल ने कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की और उन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतरीन संचार सुविधाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहें। इसके साथ ही बीएसएनल की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत करवाएं। इस मौके पर जीएमटीडी शिमला अरविंद शर्मा, एजीएम भूपेंद्र कुमार, डीजीएम शिमला दीपेंद्र डीएमएम चंद्रमोहन सहित अन्य बीएसएनएल रामपुर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें