फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र नमज्ञा में जल्द शुरू होगी थ्री जी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। भारत तिब्बत सीमा से सटे नमज्ञा क्षेत्र में भारत संचार निगम जल्द ही थ्री जी सेवा शुरू करेगा। इस सेवा के शुरू होने से सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों लोग, सेना, आईटीबीपी और सीमा सड़क संगठन के जवानों को काफी लाभ मिलेगा। बीएसएनएल करीब 20 लाख रुपये के बजट से क्षेत्र में संचार सुविधा को सुदृढ़ करेगा। अमर उजाला ने क्षेत्र में संचार सुविधा न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। निगम ने सेवा शुरू करने के लिए दो सप्ताह का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन

गौर हो कि भारत तिब्बत सीमा के साथ सटी नमज्ञा पंचायत में बीते कई दशकों से ग्रामीण संचार सुविधा से जूझ रहे थे। हजारों ग्रामीणों सहित सीमा पर तैनात सेना, आईटीबीपी सहित सीमा सड़क संगठन के जवानों को संचार सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा था। आपात स्थिति में भी किसी से संपर्क करने की सुविधा न होने से लोग खासे परेशान थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था और खबर प्रकाशन के बाद भारत संचार निगम ने नमज्ञा में थ्री जी सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। करीब 20 लाख रुपये की लागत से निगम प्रबंधन नमज्ञा क्षेत्र को संचार सुविधा से जोड़ेगा। बीएसएनएल की ओर से टीम गठित कर सोमवार से इसका कार्य भी शुरू किया जाएगा। मंडल अभियंता रिकांगपिओ बृजेश नेगी की अध्यक्षता में उपमंडल अभियंता अगरसैन नेगी, कनिष्ठ अभियंता रवि नेगी, वरिष्ठ तकनीकी सहायक हुकम नेगी, तकनीकी सहायक विनोद नेगी की टीम पूह खंड के श्यासो खड्ड से नमज्ञा गांव तक करीब 26 किलोमीटर के दायरे में ऑप्टिकल फाइबर बिछाएगी। दुर्गम गांव नमज्ञा के लोग भी इस कार्य को पूरा करने में अपना श्रमदान देंगे।
20 दिन में शुरू की जाएगी सेवा
बीएसएनएल मंडल अभियंता बृजेश नेगी ने कहा कि तिब्बत सीमा से सटे नमज्ञा को जल्द ही थ्री जी सेवा से जोड़ दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की मदद से दो सप्ताह के भीतर क्षेत्र में थ्री जी सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए करीब 20 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें