फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्रौ-चूनागई सड़क एक महीने बाद भी बहाल नहीं

विज्ञापन
ब्रौ चूनागई सडक़ का बड़ा हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, एक माह से यातायात ठप। संवाद
विज्ञापन
चार पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही में झेल रहे दिक्कतें, स्कूली-कॉलेज के विद्यार्थी और बागवानों की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन

छह किलोमीटर सड़क जगह-जगह से है क्षतिग्रस्त, बरसात से सड़क को हुआ एक करोड़ का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की चार पंचायतों के ग्रामीण एक महीने से आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। बरसात से ब्रौ से चूनागई सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गर्ह है। इस कारण इस सड़क पर यातायात बंद है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों समेत स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और किसानों-बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई जगह पर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। इसके चलते उस जगह नई सड़क का निर्माण करना होगा। लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल करने में जुटा है, लेकिन बरसात से हुए नुकसान की भरपाई में अभी समय लगेगा। बरसात से इस वर्ष सबसे अधिक क्षति सड़कों के पहुंची है। रामपुर शहर के साथ लगती ब्रौ पंचायत से चूनागई क्षेत्र को जोड़ने वाली छह किलोमीटर लंबी ब्रौ-चूनागई सड़क जगह-जगह ध्वस्त हो गई है। साथ ही 52 स्थानों पर सुरक्षा दीवारें और डंगे ढह गए हैं। इस कारण रामपुर शहर के सटीं कुल्लू जिले की ब्रौ, पोशना, बाड़ी और अरसू पंचायत के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। सड़क बंद होने से कई विद्यार्थी शिक्षण संस्थान तक नहीं पहुंच नहीं पा रहे हैं। विद्यार्थी चार से पांच किलोमीटर का पैदल सफर कर रहे हैं। वहीं, पाली कैंची के पास इस सड़क के करीब 30 मीटर के हिस्से का नामोनिशान मिट गया है। यह क्षेत्र किसानी के लिए जाना जाता है। यहां के किसान दूध और सब्जियों का भारी मात्रा में उत्पादन करते हैं। सड़क बाधित होने से किसान अपनी फसलों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्र की जन कल्याण समिति 15/20 क्षेत्र के अध्यक्ष चंदे राम, तुलसू राम, अमर सिंह, यज्ञा राम, बहादुर सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था ठप होने से हजारों ग्रामीण दुश्वारियां झेल रहे हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


पाली कैंची में स्थानीय व्यक्ति के विवाद के कारण सड़क को बहाल करने का कार्य नहीं हो पा रहा था। अब विवाद सुलझ गया है। दो दिन में सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी जाएगी। बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क को बहाल करने में समय लगेगा। चंद्र प्रकाश, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग बौ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें