फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कड़छम-छितकुल सड़क को संवारने में जुटे बीआरओ के कामगार

विज्ञापन
खबर का असर। 
विज्ञापन
खबर का असर: तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली सड़क के 42 किलोमीटर लंबे हिस्से की सुधरेगी हालत
विज्ञापन


.खबर छपने के बाद हरकत में आया सीमा सड़क संगठन

.किसानों-बागवानों, पर्यटकों और सेना के जवानों को मिलेगा लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)।
तिब्बत सीमा को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला-छितकुल सड़क के कायाकल्प का कार्य शुरू हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी-कर्मचारी मशीनों और कामगारों के साथ इस सड़क के करीब 42 किलोमीटर लंबे हिस्से की हालत को सुधारने में जुट गए हैं। अखबार में सड़क की खराब हालत को लेकर 9 नवंबर को खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। अब सीमा सड़क संगठन हरकत में आया है। बीआरओ इन दिनों सड़क की हालत को सुधारने का कार्य जोरों से कर रहा है। अब सांगला वैली के स्थानीय लोगों, देश-विदेश से सैलानियों समेत सीमा पर तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल और भारतीय सेना के जवानों को इस सड़क के सुधरने से राहत मिलेगी। किसानों-बागवानों को भी सेब सहित अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल नहीं पहुंचना पड़ेगा। सांगला वैली के स्थानीय लोगों ने बीआरओ की ओर से सड़क पर की जा रही सोलिंग कार्य की सराहना की है। उधर, सीमा सड़क संगठन के ओसी पवारी प्रदीप सिंह ने बताया कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए संगठन गंभीर है। किसी भी नए कार्य को करने के लिए थोड़ा समय तो लगता है। कहा कि सड़क की हालत को सुधारने के लिए बीआरओ के कर्मचारी और मजदूर डटे हुए हैं।

खबर का असर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें