राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली में दसवीं और बारहवीं के टॉपरों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंध
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के दसवीं और जमा दो की परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रबंधक ने सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए समान समारोह का आयोजन किया। दसवीं कक्षा में कुल 34 छात्रों ने परीक्षा दी, जिसमें से 27 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में इशिता ने 700 में से 686 अंक हासिल कर बोर्ड मेरिट में स्थान हासिल किया, वहीं बादल ने 700 में से 630 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान और युग ने 617 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जमा दो में 18 छात्रों ने परीक्षा दी और सभी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। जमा दो कक्षा में संध्या ने 500 में से 467 अंक लेकर प्रथम स्थान, सारिका ने 428 अंक लेकर द्वितीय स्थान और मिताली ने 397 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रचोली में दसवीं और बारहवीं के टॉपरों को सम्मानित करते स्कूल प्रबंध