फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाल करे प्रदेश सरकार : रवि वर्मा

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रेस वार्ता करते एबीवीपी के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
. फीस वृद्धि सहित अन्य समस्याओं पर भड़की एबीवीपी
विज्ञापन


. 5 अगस्त से प्रदेश भर के कॉलेजों में प्रदर्शन का किया एलान

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सहित स्थानीय कॉलेज की समस्याओं पर मोर्चा खोल दिया है। कॉलेजों में हस्ताक्षर अभियान, भूख हड़ताल और रैलियां निकालीं जाएंगी। इकाई ने छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। एबीवीपी के विभाग संयोजक रवि वर्मा ने रामपुर में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल करने में सरकारें नाकाम रही हैं। प्रदेश सरकार जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से फीस बढ़ोतरी सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी एबीवीपी भड़क उठी है। उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को प्रदेश स्तरीय प्रेस वार्ता हुई थी, जिसमें लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। 29 जुलाई को विभाग और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को कॉलेजों के प्राचार्यों के माध्यम से संबंधित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 3 अगस्त को उपायुक्तों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। 5 अगस्त को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में एबीवीपी प्रदर्शन करेगी। आंदोलन के अगले चरण में 6 और 7 अगस्त को महाविद्यालय, विश्वविद्यालय इकाइयों में हस्ताक्षर अभियान सहित छात्र रैलियां आयोजित की जाएंगी। 12 और 13 अगस्त को सांकेतिक भूख हड़ताल, 14 से 17 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन का एलान किया है। एबीवीपी ने चेताया है कि यदि सरकार जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करेगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर इकाई उपाध्यक्ष युवराज सिंह और सोनाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें