चिड़गांव
(रोहड़ू)। चिड़गांव के बड़ियारा बाजार में पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से अंग्रेजी और देसी शराब की कुल 19 बोतल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ियारा बाजार में कार्रवाई के दौरान मोहन लाल के पास से शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस थाना चिड़गांव में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।