फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वाइन शॉप से देसी शराब की 140 बोतलें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चिड़गांव के बडियारा में एक वाइन शॉप से आबकारी विभाग ने देसी शराब की 140 बोतलें बरामद की हैं। इस दुकान का लाइसेंस करीब एक साल पहले समाप्त हो चुका था। उसके बाद भी शराब बेची जा रही थी। आरोपी के खिलाफ चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। सहायक आयुक्त आबकारी की सूचना पर बडियारा स्थित एक वाइन शॉप पर छापा मारा गया। दुकान पर मौजूद निखिल निवासी रोहड़ू से परमिट मांगा, लेकिन वह मौके पर कोई वैध परमिट पेश नहीं कर सका। जांच में पता चला कि दुकान का लाइसेंस 31 मार्च 2025 को ही समाप्त हो चुका था। इसके बाद टीम ने विभिन्न ब्रांड की देसी शराब की 140 बोतलें अपने कब्जे में लीं। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें