फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौंडा में ग्रामीणों को बताई बैंक की वित्तीय योजनाएं

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बोंडा में स्टेट को ऑपरेटिव बैंक के सौजन्य से एक दिवसीय साक्षरता शिविर में मौजूद ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर की बौंडा पंचायत में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा ज्यूरी ने साक्षरता शिविर का आयोजन किया। पंचायत प्रधान रीना मेहता की अध्यक्षता में नाबार्ड के सौजन्य से आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाएं बताईं। शिविर में बैंक प्रबंधक सतीश कुमार ने बैंक की ओर से संचालित विभिन्न वित्तीय और ऋण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए 'सशक्त महिला ऋण ' योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत महिलाएं बिना किसी गारंटी के 21,000 रुपये तक का ऋण लेकर अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं। बच्चों के लिए 'सपनों का संचय' योजना की भी जानकारी दी, जिसमें बच्चे अपने पैसे को जमा कर भविष्य में शिक्षा के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। स्थानीय दुकानदारों के लिए पिग्मी योजना की भी शुरुआत की गई है, जिसमें दुकानदार अपनी दैनिक बचत को एकत्र कर अपने व्यापार में निवेश कर सकते हैं। सतीश कुमार ने जानकारी दी कि किसानों, स्वयं सहायता समूहों, और जिनका वेतन खाता इस बैंक में है, उन्हें भी बैंक द्वारा सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें