फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पब्बर नदी में गिरी बोलेरो पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
. लोगों और पुलिस ने रात को चलाया राहत कार्य, चालक को नदी से बाहर निकाला
विज्ञापन

. पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू की पब्बर नदी में एक बोलेरो पिकअप वाहन गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। चालक का उपचार सिविल अस्पताल रोहड़ू में करवाया गया। पुलिस को मंगलवार रात को दुर्घटना की सूचना मिली। रोहड़ू थाना की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बोलेरो पिकअप वाहन पब्बर नदी में गिरा हुआ मिला। वाहन चालक की पहचान शिमला जिला के रोहड़ू निवासी 35 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। वह वाहन में अकेला सवार था। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर चालक को सुरक्षित रूप से नदी से बाहर निकाला। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना तेज और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। पब्बर नदी में वाहन गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो या अपुष्ट सूचनाओं को साझा करने से बचें। पुलिस ने नागरिकों से केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। इस तरह की घटनाओं पर अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें