ठियोग। ठियोग थाना के तहत चालवोग नाले के पास एक बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। यह हादसा वीरवार शाम को हुआ। बोलेरो गाड़ी करीब 15 फीट नीचे सड़क से होते हुए एक संपर्क सड़क पर जा गिरी। गाड़ी में सवार राजेश श्याम निवासी शिलारू और परविंदर निवासी बद्दी को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार दुर्घटना चालक की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई है। चालक पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद