पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शनाख्त के लिए आईजीएमसी शिमला के शव गृह में रखवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा(रोहड़ू)। नेरवा तहसील के बटेरा गांव के निकट शालवी नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना नेरवा को दी। थाना प्रभारी नेरवा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रस्सी से बांधकर शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस थाना प्रभारी नेरवा पंकज शर्मा ने बताया कि शव किसी नेपाली या बिहारी मूल के पुरुष का लग रहा है। शुरुआती जांच शरीर पर किसी गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक की लंबाई लगभग 5 फुट 5 इंच, चेहरा गोलाकार और शरीर हृष्ट-पुष्ट है। उसने काले रंग की कई जगहों से फटी हुई जीन की पेंट पहनी है। पुलिस ने शव का आईजीएमसी शिमला में पोस्टमार्टम करवाकर उसे शिनाख्त के लिए आईजीएमसी के शवगृह में रखवा दिया है। जहां 72 घंटे रखने के बाद उसका अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि किसी के पास इस विषय में कोई जानकारी हो तो इस संबंध में पुलिस को सूचना दे।