नित्थर की देहरा पंचायत में बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
उपतहसील नित्थर के शनाह गांव में 15 नवंबर से ग्रामीण स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। इसे लेकर रविवार को बूढ़ा महादेव क्रिकेट एसोसिएशन देहरा की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया कि यह क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर होगी। इसमें 64 टीमें भाग लेंगी। शनाह गांव देहरा पंचायत में आता है। यहां सतलुज नदी के किनारे बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन देहरा ने शानदार क्रिकेट मैदान का निर्माण किया है। बीएमडी क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान रजत ठाकुर और उपप्रधान देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्रिकेट मैच के लिए प्रवेश शुल्क 4,400 और रजिस्ट्रेशन शुल्क एक हजार रुपये रहेगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1.11 लाख रुपये और द्वितीय पुरस्कार 55 हजार रुपये रहेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अक्षित ठाकुर, जगमोहन चंद्र कश्यप, अर्जुन ठाकुर, अमित, अविनाश, यादव कटोच, विजय कश्यप, शिव ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।