संस्कृत शिक्षक परिषद के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए।संवाद
संस्कृत शिक्षक परिषद ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला किन्नौर इकाई ने अध्यक्ष डाॅ. जंगछुब नेगी की अध्यक्षता में शनिवार को बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में परिषद ने रिकांगपिओ स्थित जिला पुस्तकालय का नामकरण परम पूज्य नेगी लामा तान-जिन ग्यालछन जी के नाम पर रखने की मांग उठाई। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि नेगी लामा तान जिन ग्यालछन भोट-बौद्ध परंपरा के महान दार्शनिक साधक संतों में से एक हैं और उन्हें नोबल पुरस्कार मिल चुका है। इसके साथ वह परम पावन 14 वें दलाई लामा जी के गुरु भी रहे हैं। परिषद रिकांगपिओ स्थित जिला पुस्तकालय का नामकरण परम पूज्य नेगी लामा तान-जिन ग्यालछन के नाम पर रखने की मांग करती है। इस अवसर पर परिषद महासचिव संज्ञे नेगी, कोषाध्यक्ष डाॅ.रत्न नेगी, महिला संयोजिका विद्या लता, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश नेगी और संगठन मंत्री प्रेरणा नेगी आदि उपस्थित रहे।