फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बीएमडी बॉयज नित्थर बना विजेता

विज्ञापन
बीएमडी बॉयज नित्थर ने जीती पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। रोवा मेले से पूर्व स्पोर्ट्स एंड कल्चर क्लब हिमरी ने कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। वहीं, महिलाओं के साथ रस्साकशी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कबड्डी की पंचायत स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बीएमडी बॉयज नित्थर की टीम विजेता रही। आयोजक कमेटी ने टीम को नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। बीएमडी बॉयज नित्थर कबड्डी टीम की लगातार तीसरी जीत है। टीम के कप्तान रोहित ठाकुर ने कहा कि टीम ने पिछली तीनों खेलकूद प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम के सदस्य रॉकी ठाकुर, अक्षु ठाकुर, पीयूष शर्मा, हरीश ठाकुर, सारंग, नीतीश और तरुण भंडारी ने टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, उपविजेता टीम ठाकुर ब्रदर्स नित्थर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें