फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से शनिवार को रामपुर में 48वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में शहर के व्यापारियों और अन्यों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। खनेरी अस्पताल के चिकित्सकों ने सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया। एसडीएम रामपुर ने रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। सोसायटी के अध्यक्ष ज्योति लाल ने कहा कि खनेरी अस्पताल में रक्त की कमी को देखते हुए शिविर लगाया गया। 49वां शिविर नौ अगस्त को लोक निर्माण विभाग पार्क रामपुर में लगाया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनिल मोक्टा, महासचिव अतुल, संदीप शर्मा, संजय सूद, साहिल सागर, काकू मोक्टा, राकेश कुमार, प्रताप, जतिन, सुखजीवन, विक्रम सिंह, नवरीता, दीपक कुमार, यशवंत, अखिल मंगल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें