फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिविर में 35 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी ने शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया। मुख्यातिथि समाजसेवी राहुल शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रो. अनिल वर्मा और एसजेवीएन में एचओडी ज्ञान ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। जागृति नव युवक मंडल के प्रधान आनंद कौशल और अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। ग्राम पंचायत झाकड़ी के प्रांगण में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 35 लोगों ने रक्तदान किया। युवक मंडल झाकड़ी की ओर से यह दूसरा रक्तदान शिविर लगाया गया। युवक मंडल के सचिव इंद्र जीत कौशल ने बताया महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी से रक्तदान बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर को सफल बनाने में प्रधान आनंद कौशल, उप प्रधान सुरेश कौशल, सचिव इंद्रजीत कौशल, कोषाध्यक्ष रोहित कौशल सहित सदस्यों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें