नित्थर में 15 से शुरू होगी खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता
. शहीद डोला राम स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एसएमसी के सदस्यों ने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में वीरवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मपाल ने की। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में प्रवक्ता इतिहास राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 15 सितंबर से स्कूल में निरमंड खंड स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 17 सितंबर तक चलेगी। बैठक में खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई। निरमंड खंड में 32 स्कूल आते हैं। प्रतियोगिता में करीब 25 स्कूलों के 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो खो सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाएंगे। बैठक में देहरा पंचायत प्रधान, अनीता ठाकुर, प्रवीण कुमार, बीडीसी सदस्य सुरेंद्र पॉल, नित्थर पंचायत उपप्रधान कुकू ठाकुर, देहरा उपप्रधान ओम प्रकाश, जिज्ञासा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोन नित्थर प्रेम सिंह ठाकुर, हीरा सिंह कटोच, महिला मंडल देहरा, गढेई, चेबड़ी, झल्ली, पढ़ौर प्रधान और सचिव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।