फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बड़ागांव स्कूल में होंगी खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
नारकंडा में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर तैयार की रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा में कुमारसैन की खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में सत्र 2024-25 के लिए खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता खंड समन्वयक एवं प्रधानाचार्य डॉ. हिमेंद्र बाली ने की। बैठक में इस वर्ष खेलों की नियमावली में किए गए बदलाव के विषय में खंड खेल प्रभारी श्याम ठाकुर ने जानकारी साझा की। खंड स्तरीय इस बैठक में विगत वर्ष में संपन्न हुई प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा हुई। बैठक में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीरगढ़ के प्रधानाचार्य अनिल चौहान ने अपने विचार प्रस्तुत कर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सामूहिक प्रयास पर बल दिया। इस दौरान छात्र व छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता को संयुक्त रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। डॉ. हिमेंद्र बाली ने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमताओं को खोजने और खेलों में उत्कृष्टता लाने में शारीरिक शिक्षकों का अहम योगदान है। बैठक में कुमारसैन खंड के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया और खेलों की नई नियमावली पर विचार रखे। प्रवक्ता राजेंद्र चौहान ने सभी का स्वागत किया और बैठक की कार्ययोजना को सभा पटल पर रखा। सत्र 2024-25 के लिए खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव में आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अंडर-14 छात्र-छात्रा बैठक में शारीरिक शिक्षकों के अतिरिक्त राजकीय उच्च विद्यालय थानाधार के मुख्याध्यापक सुरेंद्र मखैक सहित अन्य मौजूद रहे। - संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें