रामपुर में विश्व रेबीज दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संवाद
रैबीज फ्री इंडिया थीम पर खंड स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
25 स्कूलों के 58 प्रतिभागियों ने लिया प्रतियोगिता में भाग
रामपुर बुशहर। पशुपालन विभाग और ह्यूमेन पीपल संस्था रामपुर ने रविवार को विश्व रैबीज दिवस पर रैबीज फ्री इंडिया थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें शिक्षा खंड के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर में खंड स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। रैबीज फ्री इंडिया थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रामपुर के 25 स्कूलों से आए 58 छात्र-छात्रात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रैबीज पर पोस्टर तैयार किए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीएवी दत्तनगर के ऋधान ने प्राप्त किया। वहीं तन्विश, सतवत विराज और भाविका शर्मा ने दूसरा, पल्लवी, सृष्टि व नव्या ने तृतीय और उपलक्ष व गुंजन ने चौथा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिला वैबीज सर्विलांस नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने रैबीज की रोकथाम और नियंत्रण के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में पदम छात्र स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश पवार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीटीएफ रामपुर के अध्यक्ष मेहर चंद गौतम, कनक राज हस्टा और अशोक मेहता मौजूद रहे।