फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में शिक्षकों ने जानी आधुनिक शिक्षा पद्धति

विज्ञापन
रिकांगपिओ में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक। स्रोत : शिक्षा विभ
विज्ञापन
सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन प्रशिक्षण का 16 दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शैक्षिक तकनीक से अवगत करवाना और उन्हें सशक्त बनाना था। अभियान के तहत राज्य के 33 हजार शिक्षकों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप हिमाचल प्रदेश में शुरू की गई सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) पहल के तहत रिकांगपिओ में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर लगा। इस प्रशिक्षण में किन्नौर जिले के कक्षा 1 से 12 तक के 505 शिक्षकों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण का संचालन कन्वीजिनियस संस्था के प्रशिक्षक रश्मि कुमार ने किया। रश्मि कुमार का शिक्षा क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। यह पूरा प्रशिक्षण कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार, समग्र शिक्षा और स्टार्स की ओर से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन पर शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा ने शिक्षकों को संबोधित किया और इस प्रशिक्षण को जमीनी स्तर पर लाने का आह्वान किया। इस मौके पर सीसीई के जिला समन्वयक बृज मोहन नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें