फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्लॉक कांग्रेस चौपाल की कुपवी में बैठक

विज्ञापन
कुपवी में कांग्रेसमंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। ब्लॉक कांग्रेस चौपाल ने वन विभाग के विश्राम गृह कुपवी में एक मिलन समारोह और संगठनात्मक बैठक की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान ने अध्यक्षता की। हाल ही में कुपवी ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसी के उपलक्ष्य में यह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इसमें पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठन को सक्रिय बनाए रखने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन के साथ अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। यह नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पहला महत्वपूर्ण आयोजन था। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें एचपीएमसी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा शामिल थे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशपाल तनाईक भी मौजूद रहे। हिमाचल कांग्रेस की राज्य मीडिया पैनलिस्ट बिंदी कल्याण ने भी शिरकत की।

कुपवी में कांग्रेसमंडल की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें