फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को किया याद

विज्ञापन
राेहड़ू में पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
विज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी राेहड़ू ने मनाई दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की जयंती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राेहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राेहड़ू ने परीधि भवन रोहड़ू में पूर्व मुुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती मनाई गई। इस उपलक्ष्य पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि आज दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी सोच आज भी हममें जिंदा है। उनके द्वारा ही नए हिमाचल के निर्माण की नींव रखी गई थी। इसके चलते आज लगातार हिमाचल प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उनकी कार्य शैली आज भी हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों में जिंदा है। दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह लगातार पांच बार रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें