फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में भाजपा का प्रदर्शन राजनीतिक दिखावा : यशपाल तनाईक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्य महासचिव ने भाजपा नेताओं से अपने कार्यकाल का हिसाब देने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव यशपाल तनाईक ने चौपाल में भाजपा के प्रदर्शन को राजनीतिक दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन जनहित में नहीं, बल्कि तथ्यों से परे है। तनाईक ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार चौपाल क्षेत्र के विकास के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। तनाईक ने भाजपा नेताओं से अपने कार्यकाल का हिसाब देने को कहा। उन्होंने पूछा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने चौपाल की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए क्या किया। तनाईक के अनुसार, प्रदेश सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है, जबकि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है। सरकार सड़क व्यवस्था को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र की सड़कों के सुधार एवं विस्तार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से 27.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बढ़ाने पर भी काम चल रहा है। शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यशपाल तनाईक ने भाजपा से विरोध की राजनीति छोड़कर विकास के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें