फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा मनाएगी गुरु रविदास जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि गुरु रविदास महाराज की जयंती को 12 फरवरी से 17 फरवरी तक मनाया जाएगा। पार्टी संगठन के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया है। डोगरा ने कहा कि गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश व जिला से मंडल स्तर तक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत रविदास के आदर्शों पर चलकर समानता, प्रेम और मानवता का संदेश फैलाना है। उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। डोगरा ने कहा कि 12 फरवरी से 17 फरवरी तक गुरु रविदास महाराज के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संगठन के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ता जन मानस के साथ मिलकर प्रभात फेरी में भाग लेकर गुरु रविदास के भजनों का गायन करेंगे। घर या मंदिर में उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर पूजा करेंगे। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र, और अन्य सहायता प्रदान करेंगे। समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाएंगे। उनकी शिक्षाओं पर आधारित संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें