फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीव हारा को सौंपी भाजपा जिलाध्यक्ष किन्नौर की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर(किन्नौर)। संजीव हारा को किन्नौर जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। किन्नौर जिले के पूह खंड से पहली बार किसी युवा भाजपा नेता को किन्नौर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले निचार और कल्पा खंड से ही भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया जाता था। वीरवार शाम को भाजपा मंडल किन्नौर अध्यक्ष के लिए चुनाव जिले के टापरी में आयोजित हुए। यह चुनाव चुनाव प्रभारी शशिदत्त की अध्यक्षता में आयोजित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से पूह खंड के संजीव हारा को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजीव हारा ने बताया कि भाजपा आलाकमान ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है। उसे वह बखूबी निभाएंगे। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे। साथ ही आने वाले समय में संगठन को मजबूती दिलाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, पूर्व विधायक तेजवंत नेगी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव नेगी, विनय नेगी, निचार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष नेगी, कल्पा मंडल अध्यक्ष पविंद्र नेगी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें