भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के संविधान गौरव दिवस पर मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
रामपुर में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर को किया याद
भाजपा ने संविधान गौरव दिवस पर फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा भीमराव आंबेडकर को सम्मान दिया है, जबकि कांग्रेस हमेशा भीमराव आंबेडकर का अपमान करती रही है। यह बात हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कार्यक्रम में कही। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने संविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर को याद किया गया और उनकी प्रतिमा के समक्ष फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि संविधान गौरव दिवस को बाबा साहिब डॉ. बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर संविधान निर्माता के रूप में मनाया जाता है। बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर ने हमेशा सब के हित में संविधान बनाया था, जो आज भी चल रहा है। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी कौल सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संविधान गौरव अभियान पार्टी की ओर से संचालित किया गया है। उन्होंने इस बारे में जानकारी दी और भारत के संविधान में बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस अभियान के बारे में जानकारी दी।वहीं, कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही केवल राम बुशहरी ने बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर के बारे में अपने साझा किए। इस मौके पर जिया लाल जिहान, राम मूर्ति, हेमंत शैली, दिनेश खमराल, पुरुषोत्तम कुमार, चेतन पाकला, नीतिका गुप्ता, निधि ठाकुर, सोनम नेगी, प्रियंका ठाकुर, नवघरिया, चांद गौतम, केसरी दत्ता, राजेंद्र ठाकुर, महेंद्र मेहता, मंगत राम और हेम राज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।