फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पा पंचायत समिति में भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
कल्पा विकास खंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को शपथ दिलाते एसडीएम कल्पा अवनिंद्र कुमार शर्मा। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पंचायत समिति कल्पा में वीरवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। बीडीसी अध्यक्ष पद पर दुनी वार्ड से गंगा राम ने अपना कब्जा जमाया। वहीं, थेमगारंग वार्ड से छे डोलमा उपाध्यक्ष चुनी गईं।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो सदस्य ललिता देवी और गंगा राम ने नामांकन भरा था। इसमें गंगा राम के पक्ष में आठ और ललिता देवी को 7 मत प्राप्त हुए।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भी 2 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिसमें छे डोलमा को 8 और नागेंद्र सिंह को 7 मत प्राप्त हुए। मतदान में सभी 15 सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, निचार पंचायत समिति में वीरवार को कोरम पूरा न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका। वहीं, कल्पा ब्लॉक में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बीडीसी पर कब्जा जमाया है। अब पूह और निचार ब्लॉक में चुनाव होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें