चौपाल (रोहड़ू) । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौपाल का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कंवर कांप्लेक्स नेरवा में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर उपस्थित रहे। सम्मेलन में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा और पूर्व विधायद डॉ. सुभाष मंगलेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्यार सिंह कंवर ने सदस्यों का सदस्यता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है और उनके अथक प्रयासों से ही चौपाल, नेरवा और कुपवी की सदस्यता पूरे जिला शिमला में सबसे अधिक हुई है। सम्मेलन में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें विधायक बलबीर वर्मा ने 1500 सदस्य और डॉ. सुभाष मंगलेट ने 547 सक्रिय सदस्यता करवाई है। बैठक में पूर्व विधायक सुभाष सुभाष चंद मंगलेट ने भी पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तंगड़ाईक, मंगत राम शर्मा, कुपवी मंडल अध्यक्ष श्याम धीरटा, विक्रम शर्मा, किशोरी शर्मा, गुलाब रमचाईक, प्रदीप समटा, जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा, चतर कलेट, पदम शर्मा, देवदत्त शर्मा, नीलम कुमारी, यशवंती मेहता, रितु राठौर व अन्य ने भाग लिया। संवाद