फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वरित घमटा हेड बाॅय और एंजल बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
सनबीम स्कूल जुब्बल में गठित छात्र परीषद
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में छात्र परिषद का हुआ गठन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। सनबीम इंटरनेशनल स्कूल जुब्बल में छात्र परिषद का गठन किया गया। समारोह में स्कूल के संस्थापक रजत चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कक्षा दसवीं के स्वरित घमटा को हेड बाॅय और एंजल चौहान को हेड गर्ल चुना गया। दोनों ने समारोह में छात्र परिषद का नेतृत्व किया। इनके अलावा वैभव पठानिया और दिव्या शर्मा को डेप्यूटी हेड बॉय और हेड गर्ल चुना गया। कृतिव जागटा को स्कूल का खेल कप्तान नियुक्त किया गया। रूजल मांजटा और आदित्य राठौर को इरिडिया सदन का कप्तान चुना गया। आरवी ब्रागटा और पार्थ शर्मा को सदन का खेल कप्तान चुना गया। इसके अलावा अन्वीक्षी रांटा और शिवोन नरगेटा को प्लेटिनिया सदन का कप्तान चुना गया। साथ ही पूर्वी और रौनक ठाकुर को सदन का खेल कप्तान चुना गया। नैतिक चौहान और शिवामि घेजटा को ऑरिया सदन का कप्तान चुना गया। साथ ही वंशिका सौम्टा और आर्थर को सदन का खेल कप्तान चुना गया। सुहानी शर्मा और अनव चौहान को रोडिया सदन का कप्तान नियुक्त किया गया। मिष्ठा छाजटा और नमन शर्मा को सदन का खेल कप्तान चुना गया। वंशुल पोशेट सीनियर प्रीफेक्ट और सायशा रथटा को जूनियर प्रीफेक्ट के रूप में चुना गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण ठाकुर ने छात्र परिषद के सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें